फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यशवंत सिंह बने भाजपा के किन्नाैर जिला अध्यक्ष, सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट चुने

भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत जिला किन्नौर अध्यक्ष के रूप में यशवंत सिंह का चयन फील्ड हॉल भावानगर में हुआ । इसी के साथ भाजपा के नेता एवं प्रत्याशी सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट चुने गए। यह चुनाव सर्वसहमति से संपन्न हुआ, जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने चुनाव अधिकारी के रूप में की। उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, किन्नौर से प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे। कर्ण नंदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत जिला किन्नौर के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए 11051 प्राथमिक सदस्य और 595 सक्रिय सदस्य बनाए। इन उत्तम कार्य के लिए किन्नौर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। आप सभी को यह जान कर हर्ष होगा कि प्रदेश में हमारी पार्टी के 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके है। उन्होंने कहा कि आज से पूर्व किन्नौर में भाजपा के 3 संगठनात्मक मंडल हुआ करते थे और वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है, इससे कार्यकर्ताओं की ताकत 100 गुना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें