फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पेश कर महिलाओं और विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

सांगला में तीन दिवसीय टुक्पा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के पहले दिन पहाड़ी और किन्नौरी नाटियों का दौर चला। दूसरे दिन महिलाओं और विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पेश कर संस्कृति के रंग बिखेरे। गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला की छात्राओं ने किन्नौरी पारंपरिक वेशभूषा में जय जय जय हो बैंरिंग नागेस, दो नेस नेस बीमा कामरू रंग मोने गीत गाकर समां बांधा। इसके बाद महिला मंडल पाटोदेन सारिंग की महिलाओं ने नाटी डाली। महोत्सव के शुभारंभ पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पितांबर दास नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक ने मुख्य अतिथि उमेश नेगी का किन्नौरी, टोपी, खातक और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव में रक्षा विभाग प्रथम वाहिनी, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जल शक्ति विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग और बिजली बोर्ड ने प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वीर ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह कामरू, संस्कार ग्राम संगठन शौंग श्री बद्री नारायण जी, महिला ग्राम संगठन बटसेरी, टुक्पा वैली क्लस्टर गंगारंग स्वयं सहायता समूह सांगला ने प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर सांगला के तहसीलदार हरदयाल सिंह, मूरंग के तहसीलदार पुरुषोत्तम नेगी, सांगला के नायब तहसीलदार अशोक मेहता, किनफेड निदेशक सचिन नेगी, रकछम पंचायत के प्रधान सुशील नेगी, छितकुल के प्रधान सुभाष नेगी, सांगला की प्रधान देव सांकी नेगी, कामरू के प्रधान इंदु लक्ष्मी नेगी, टुक्पा महोत्सव के मंच संचालक राजकुमार नेगी और शबनम मेहता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें