उपमंडल रामपुर की दुर्गम घाटी 15/20 की गानवी-फांचा सडक़ के विस्तारीकरण और पक्का करने के कार्य में हो रही अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों रोष है। सड़क निर्माण कार्य पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सवाल कई सवाल उठाए हैं। समस्या को लेकर वीरवार को फांचा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पूर्व पंचायत प्रधान एससी कश्यप की अध्यक्षता में एसडीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को निर्माण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा और कई सवाल उठाए। इस मौके पर फांचा पंचायत के पूर्व मेंबर बहादुर सिंह, विष्णु मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप,अक्षय कुमार कश्यप और सुनील कुमार कश्यप मौजूद रहे। उधर, इस बारे में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि जल्द इस बारे में बैठक आयोजित की जाएगी। समस्या को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जल शक्ति विभाग सराहन के कनिष्ठ अभियंता मोहन डोगरा ने बताया कि ग्रामीणों को दूसरी पेयजल लाइन से आपूर्ति की जा रही है। जल्द ही टैंक की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाएगा।