फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में 64 विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व और सेवा के गुर

रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में दो दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड टेस्टिंग तथा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना जैसे जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना रहा। शिविर के कैंप डायरेक्टर और वेन्यू प्रभारी विद्यालय के उप प्राचार्य अनूप माथुर थे। कैंप का संचालन कैंप लीडर हीरा सिंह नेगी ने किया। ज्ञानवती, ममता चौधरी और अचल पाल सिंह ने विभिन्न गतिविधियों का मूल्यांकन और परीक्षण किया। दो दिवसीय शिविर में विद्यालय के 38 स्काउट और 26 गाइड ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ध्वजारोहण, ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा और नियम सिखाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें