केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए वाइब्रेंट विलेज के तहत किन्नौर जिले की 55 पंचायत जुड़ी हुई हैं। वाइब्रेंट विलेज के तहत आने वाली पंचायतों के लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। यह बात आज पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कुन्नू चारंग पूर्ण सिंह नेगी ने कही। उन्होंने बताया कि नोतोड़ के मामले लंबित पड़े हैं । राज्य सरकार ने एफसीए हटा कर नोतोड़ देने की टिप्पणी की जा रही है लेकिन अभी भी वाइब्रेंट विलेज के तहत आने वाले जिला किन्नौर के 55 गांव के ग्रामीणों को कोई भी सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि नोतोड़ में 20 बीघा तक जमीन मिलने की नीति है और वाइब्रेंट विलेज की ऐसी कोई नीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं नहीं मिलने से कुन्नू चारंग से 30 प्रतिशत लोगों ने पलायन कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुन्नु चारंग के साथ हंगरंग वैली के लोगों को भी यह सुविधा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा भी है। केंद्र सरकार की इस नीति में रोजगार नहीं किया जा रहा है जिसके चलते वाइब्रेंट विलेज के लोग शिमला, सोलन, चंडीगढ़ तथा अन्य क्षेत्रों का पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत मिलने वाली भूमि आवंटित की जाए ताकि लोगों को अन्य क्षेत्रों का पलायन न करना पड़े।