जनजातीय जिले किन्नौर के पर्यटक स्थल कल्पा और शिमला के नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। किन्नौर के नाको में भी हल्का हिमपात हुआ है। लाहौल-स्पीति के काजा में भी सुबह करीब 5:00 बजे से लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं, नारकंडा में रामपुर से शिमला हाईवे बाधित हुआ है। बर्फ पर वाहन फिसल रहे हैं।