फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय माध्यमिक पाठशाला यंगपा-2 में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

किन्नौर जिले की आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला यंगपा-2 में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान ईश्वर नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला कटगांव जनरेल सिंह नेगी, मशहूर जादूगर जेएम नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने किन्नौरी नृत्य से समा बांधा। समारोह में प्राथमिक पाठशाला यंगपा-2 के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही महान जादूगर जेएम नेगी ने भी दमदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें