फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निचार में राज्य स्तरीय एकलव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 03:49 PM IST

किन्नौर के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचार में दो दिवसीय चतुर्थ राज्य स्तरीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करना और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। उपायुक्त शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी में जनजातीय संस्कृति और मूल भावनाओं के प्रचार-प्रसार में सहायक होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने में मदद करेगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी संस्कृति को सुदृढ़ कर सकेंगे। इससे वे अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर पाएंगे। यह कार्यक्रम जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपायुक्त शर्मा ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि इन विद्यार्थियों को उनके घर द्वार पर ही गुणात्मक शिक्षा की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त की पत्नी शिवानी शर्मा, उपमंडल अधिकारी निचार नेहा नेगी, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचार की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें