गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के भूगोल विभाग ने बुधवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र साहनी ने संगोष्ठी का नेतृत्व किया। उन्होंने सभी को संगोष्ठी के विषयों के बारे में जागरूक किया। अंबिका और तमन्ना ने स्नातकोत्तर की छात्राओं ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। शोध पत्र का विषय सतत विकास के लक्ष्यों को उजागर करना रहा। सेमिनार में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।