फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: रामपुर में बढ़ेगा टीसीपी क्षेत्र का दायरा, और पंचायतें होंगी शामिल

उपमंडल रामपुर में टीसीपी क्षेत्र के दायरे को बढ़ाने बारे एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंद लाल ने की। बैठक में नगर योजनाकार प्रियंका भंडारी ने बताया कि रामपुर की विकास योजना 2017 में बनी थी। सरकार के निर्देशानुसार अब रामपुर में टीसीपी का दायरा बढ़ाया जाना प्रस्तावित है। खासकर नेशनल हाईवे पांच के साथ सटी रचोली, शिंगला, भड़ावली, दत्तनगर और नीरथ पंचायत के विभिन्न मोहाल शामिल किए गए हैं। इन इलाकों में अनियंत्रित विकास और बेतरतीब भवन निर्माण के कारण जहां वर्तमान समय में ही लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं, वहीं आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है। नगर एवं ग्राम नियोजन के तहत व्यवस्थित निर्माण प्रक्रिया, सीवरेज और अन्य योजना के सही कार्यान्वयन के लिए इन पंचायतों के कुछ क्षेत्र शामिल होने जरूरी है। बैठक में संबंधित पंचायतों के प्रधान और प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग टीसीपी के दायरे में आने के पक्ष में नहीं हैं। सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंद लाल ने विभाग को निर्देश दिए कि पंचायत वार ग्रामीणों को टीसीपी एक्ट, इसकी योजनाएं, लाभ और हानियों बारे जागरूक किया जाना जरूरी है। ग्राम सभाओं के जरिये चयनित होने क्षेत्रों का नक्शा और डिर्माकेशन सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें