जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान का महत्व और पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करवाना ताकि जनमत को उचित स्थान मिल सके। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जनजातीय जिला किन्नौर के युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग ले और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।