फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: निर्जला एकादशी पर एचआरटीसी कर्मियों ने यात्रियों को बांटा हलवा और जूस

निर्जला एकादशी के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) रामपुर डिपो की ओर से मंगलवार को नए बस अड्डा रामपुर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को हलवा और जूस वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) उमेश ठाकुर ने की। एचआरटीसी कर्मचारियों ने बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद वितरित किया। अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने कहा कि निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे कठिन और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, कथा श्रवण और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अवसर पर यात्रियों की सेवा और प्रसाद वितरण का उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें