फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को सिखाईं आधुनिक तकनीकों की बारीकियां

Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 05:54 PM IST

हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग एवं निटकोन लिमिटेड की ओर से रैंप योजना के तहत रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता एवं व्यवसाय विकास कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला में बागवानों सहित किसान उत्पादक कंपनियों, कृषि आधारित नवाचार उद्यमों एवं सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के स्टार्टअप प्रकोष्ठ एवं पूर्व ग्रामीण उद्भवन केंद्र के प्रमुख इंजीनियर गौरव महाजन, हिमौर्ड संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरएस मिन्हास, एसएमएस डॉ. संजय चौहान और कार्यक्रम अधिकारी मोहन रांटा विशेष रूप से मौजूद रहे। समापन सत्र में बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और किसानों एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में बागवानी की आधुनिक तकनीकों के टिप्स दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें