फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में कार्यशाला का आयोजन

पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में छात्र पदम स्कूल रामपुर के प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक जगदेव चंद शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन आविष्कारों के साथ वैश्वीकरण के इस दौर में विज्ञान की नवीनतम खोजों व विज्ञान के महत्व के बारे में कक्षा छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। इसके साथ कुछ क्रियाकलाप और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी बच्चों को विज्ञान विषय में अभिरुचि व अभिप्रेरणा के लिए प्रेरित किया। आने वाले समय में ईको फ्रेंडली ग्रीन विज्ञान पर आधारित आविष्कारों पर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साइबर क्राइम सुरक्षा से भी बच्चों को अवगत कराया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने संसाधन व्यक्ति जगदेव चंद शर्मा का आभार जताया और बच्चों से उनके अमूल्य विचारों को अपने जीवन में अमल करने की अपील की। मंच का संचालन प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र अशोक मेहता ने बखूबी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नेक राम चौहान, सुनील मेहता, गोविंद सिंह शाक्य, ममता कायथ, संजय नेगी, विजयपाल, दीपक, नरेश, शशी नेगी, उषा और नरेश ठाकुर सहित बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें