फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: विश्व हिंदू परिषद रामपुर ने 52वां कन्या विवाह कार्यक्रम का किया आयोजन

श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद ने कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्थान ने पूरे विधिवत रूप से विवाह संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में नोग वैली की रहने वाली मीनाक्षी का विवाह अमित के साथ हुआ। संस्थान ने नव वैवाहिक जीवन में उपयोग आने वाले सामान के साथ कन्या को विदा किया गया। न्यास सचिव विनय शर्मा ने कहा कि संस्थान हर वर्ष गरीब परिवार की बेटियों का विवाह कार्यक्रम का आयोजन करती है। सोमवार को संस्थान ने 52वां कन्या विवाह करवाया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को विवाह के बाद उपयोग में आने वाला सभी सामान दिया जाता है, जिससे कन्या विवाह के बाद उपयोग कर सकती है, जिसमें बिस्तर, कुर्सी, मेज, सोना, चांदी, कपड़े और बर्तन सहित अन्य उपयोगी सामान दिया गया। विवाह हर वर्ष मंदिर न्यास, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और व्यापारिक समुदाय के सहयोग से आयोजित किए जाते है। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी ऐसा परिवार है जो कन्या का विवाह करवाने में असमर्थ है और जिन कन्याओं का विवाह करवाने वाला कोई नहीं है। कन्याओं का विवाह संस्थान पूरे विधि विधान के साथ करवाती है। संस्थान उनके विवाह का पूरा खर्चा उठाता है। सभी उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद दिया। इस मौके पर दुल्हन, वर पक्ष और संस्थान के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें