फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: विक्रमादित्य सिंह बोले- रामपुर की सड़कों के नुकसान और डंगों के लिए 17 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामपुर डिवीजन को आपदा से हुए सडक़ों के नुकसान और डंगो कार्यों के लिए करीब 17 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को निर्देश दिए है कि जहां पर भी सडक़ों के काम चल रहे है, उसे पूरी मजबूती के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मलबे की डंपिंग भी सही जगह होनी चाहिए, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। बरसातों में भी कोई परेशानी न हो। कहा कि वह अपने प्रदेश के लोगों के साथ हर कठिन समय में, चाहे अच्छे हों या बुरे, हर हालात में दृढ़ता से खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यही शिक्षा उन्हें अपने दिवंगत पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिली है। तकलेच दौर के बाद लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने झाकड़ी में जिम का उद्घाटन किया, जिसमें सभी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती बन गया है, जोकि युवाओं को अंदर से खोखला बनाता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। विधायक रामपुर नंद लाल ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री की धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर, कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला परिषद शिमला अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें