फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जागरूकता

महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत परिसर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कुफरी स्थित होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषण संस्थान की टीम ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार जानकारी दी। प्लास्टिक बैग, कप, प्लेट, बोतलें और स्ट्रॉ सहित अन्य वस्तुओं का एक बार उपयोग पर्यावरण, जल स्रोतों और जीव जंतुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है। प्लास्टिक लंबे समय तक नष्ट नहीं होता और प्रदूषण का मुख्य कारण बनता है। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश फैलाया। उन्होंने कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग को अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। शिविर में सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सरिका जोकटा, कुषारिका ठाकुर, एंजेल ठाकुर, विशाली, संध्या मिश्रा और निकिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें