फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्रवक्ता नारायण लक्टू बतौर मुख्यातिथि और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवराज नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वोत्तम स्वयंसेवक छात्रा वर्ग में वैशाली और अंकित शर्मा को सर्वोत्तम स्वयंसेवक छात्र वर्ग के खिताब से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश नेगी ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जनजागरूकता रैली में भाग लिया। अंग्रेजी प्रवक्ता सिकंदर बंसल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही लुटी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें