फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: 80 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को किया सम्मानित

पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने पदम छात्र स्कूल में पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रामपुर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि, छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने 80 साल से अधिक आयु वाले पेंशनरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने सभी को पेंशनर दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने मुख्यातिथि को पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें