फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में एक दिवसीय नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन

नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काज़ा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं तहसील कल्याण विभाग काज़ा द्वारा एक दिवसीय नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा शिखा ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर शिखा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो न केवल व्यक्ति के मस्तिष्क, तन, मन और धन बल्कि पूरे परिवार का नाश करता है। उन्होंने कहा कि परिवार में परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा नशा करने से परिवार के सभी सदस्य परेशान होते हैं। नशा केवल शरीर को ही नहीं बल्कि व्यक्ति के भविष्य को भी खराब करता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आप अपने आज को संभालेंगे तभी आपका भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने पर बल देते हुए कहा कि पढ़ाई में मन नहीं लगने पर कुछ देर के लिए अवश्य खेले, खेलो से हमें ऊर्जा मिलती है और उसके उपरांत अपनी पढ़ाई जारी रखें और भविष्य में ऊंचे-ऊंचे पदों पर आसीन होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। मुख्य अतिथि शिखा ने नशा निवारण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तहसील कल्याण विभाग काज़ा की सराहना की। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन आयुर्वेदिक विभाग काज़ा से डा0 सचिन, पुलिस विभाग से हैड कांस्टेबल अमरदीप, क्षेत्रीय अस्पताल से विद्या सागर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किब्बर से प्रवक्ता लोबज़ग ने भी नशे से होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस महिला आरक्षी उपस्थित बच्चों एवं लोगों को नशा निवारण पर शपथ भी दिलाई। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काज़ा लोबज़ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि शिखा ने नशा निवारण कार्यक्रम के अवसर पर भाषण, नुक्कड़-नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों व रिसोर्स पर्सनों को पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व तहसील कल्याण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि को टोपी व मफलर से सम्मानित किया। तहसील कल्याण अधिकारी मोहन सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए नशे से दूर रहने संबंधी विभिन्न जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें