आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर मिनी सचिवालय रामपुर के सभागार में उप-मण्डलाधिकारी ना. रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मानसून के लिए सभी विभागों को पहले से अपनी तैयारी रखने के निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही उप-मण्डलाधिकारी रामपुर व उप-मण्डलीय पुलिस अधिकारी के कार्यालय में हेल्प लाईन नम्बर स्थापित किया जाएगा व टोल फ्री नम्बर 1077 का व्यापक प्रचार किया जाएगा ताकि आपदा के समय लोग मदद के लिए सम्पर्क कर सके। नगर परिषद रामपुर व लोक निर्माण विभाग को सभी नलियों को साफ करने को कहा गया और जल शक्ति विभाग को मानसून आने से पहले पानी के भण्डारण टैंको की सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने सतलुज जल शक्ति निगम को कहा कि उनके डैम द्वारा जल निकासी का समय रहते सभी को सूचित करे ताकि आम लोगों को नदी के आस-पास जाने से रोका जा सके। उन्होंने मानसून के दौरान फिसलन वाले जगहों को चिन्हित करने व ऐसे खडो की पहचान करने को भी कहा जहां अक्सर बाढ़ आने की सम्भावना बना रहता है। उप-मण्लाधिकारी ने बैठक में बताया कि जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तर्ज पर उप-मण्डलीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण गठित किया जाएगा और सभी जानकारी इस पर शेयर किया जाएगा और उप-मण्डल स्तर पर त्वरित बचाव दल (क्यू.आर.टी.) दल का भी गठन किया जाएगा ताकि आपदा के समय त्वरित बचाव किया जा सके। उन्होंने सेना, एन.डी.आर.एफ., होमगार्डस, पुलिस, एस.डी.आर.एफ., पेरी मिलिट्री व अग्नि क्षमन विभाग को संसाधन व मेन पॉवर की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बरसात के दौरान खतरा वाले वृक्षों की पहचान हेतु वन विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण, बीडीओं, विद्युत व नगर परिषद को सर्वे कर एक सप्ताह के भीरत रिर्पोट देने के निर्देश दिये। आरटीओ व पुलिस विभाग को सड़क जागरूकता शिविर लगा कर लोगों को जागरूक करने को भी कहा गया। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निदेश दिये कि मानसून से पहले आवश्यक खाद्य वस्तुओं का भण्डारण करे और रामपुर उप-मण्डल के दूर दराज गांवों मे दो महीनें का राशन एक साथ दे और एलपीजी सिलेण्ड़र भी पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा । चिक्तिसा विभाग को दूर दराज गांव के डिस्पेंसरी में जरूरत के दवायों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिये । विद्युत विभाग के बिजली के खम्बे व तारों को समय रहते निरीक्षण करने को कहा और अतिरिक्त बिजली के पोल रखने के निर्देश दिये ताकि मानसून के समय बिजली आपूर्ति बांधित न हो। उन्होंने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को भी निर्देश दिया कि आपदा के समय सोशल मीडियां के अफवाओ पर नज़र रखे और मीड़िया को सही व स्टिक जानकारी उपलब्ध करवाएं। इससे पूर्व उप-मंडलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व बैंक कर्मियों के साथ एक बैठक कर सभी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि यदि उनके विभाग का कोई चालू खाता हो तो उसे बन्द कर दे यदि विभाग को खाते की आवश्यकता है तो इसे बचत खाता में परिवर्तित करे और इसका ब्याज सरकार को लिए इसके लिए इस खाते को ऑटों मोड रखे ताकि इसका ब्याज सीधा सरकारी कोषाकार में जमा हो सकेउन्होेंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यदि उन्होंने अभी तक अपना करंड अकाउंड बन्द नहीं किया है तो दो दिनों के भीतर बन्द करे या बचत खाता में परिवर्तित करे। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के तक 31 मार्च 2023 तक पिछले कई वर्षा से अनुपयोगी राशि को कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा। उन्होंने विभिन्न बैंको से आये अधिकारियों को कहा कि यदि उनके बैंक में किसी विभाग का बन्द खाता पड़ा हो तो इसकी सूचना शीघ्र अति शीघ्र सम्बन्धित विभाग को दे यदि उनके विभाग किसी विभाग का फिक्स डिपोजिट राशि हो तो उसे ऑटो मोड पर न रखे और एफ.डी. पूर्ण होने पर उसका ब्याज सरकारी कोषगार में लगा कर विभाग को सूचित करे इसके लिए विभाग से अनुमति देने की आवश्यकता नहीं है।