फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: श्री सत्यनारायण मंदिर में कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन

विश्व हिंदू परिषद रामपुर ने बुधवार को श्री सत्यनारायण मंदिर में कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बुधवार को 15/20 गांव सुधा की रहने वाली मोहिनी का विवाह संस्थान ने पूरे विधिवत रूप से करवाया। संस्थान ने नव विवाह जीवन में उपयोग आने वाले सामान के साथ विदा किया गया। विश्व हिंदू परिषद के सचिव विनय शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को गरीब परिवार की बेटी की शादी करवाई। यह यह संस्थान का 52वां कन्या विवाह है। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी ऐसा परिवार है जो कन्या का विवाह करने में असमर्थ है। जिन कन्याओं के माता पिता नहीं है या जिन कन्याओं का विवाह करवाने वाला कोई नहीं है। उन कन्याओं का विवाह संस्थान पूरे विधि विधान के साथ करवाती है। संस्थान उनके विवाह का पूरा खर्चा उठाता है। संस्थान ने कन्या को बर्तन, सोना, चांदी सहित अन्य उपयोगी सामान के साथ विदाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें