पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किया। विदाई समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र और छात्राओं ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। समारोह में स्कूल के शिक्षक अजीत सिंह मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में हितेश राणा ने मंच का संचालन किया। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर सभी का मन मोहा। वहीं छात्राओं ने रैंप वॉक पर जलवे बिखेरे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दीपक को मिस्टर और अंतरा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। समारोह में साहिल को मिस्टर हैंडसम, कृतिका ठाकुर को मिस ब्यूटीफुल, प्रवीण परफेक्ट प्लेयर, रंजीत परफेक्ट पर्सनालिटी, पूनम ऑलराउंडर, रश्वनी ब्यूटीफुल आईज, करण राजवीर क्यूट स्माइल, कृति परफेक्ट पर्सनेलिटी, रितिक परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस, हिमानी अट्रैक्टिव, भूमिका वेरी फनी गर्ल, अंजली ग्रेस्फुल्ली, बिपाशा ब्यूटीफुल स्माइल, कुसुम ब्यूटीफुल हेयर्स, पार्वती फ्रैंकली और वंशिका रिस्पेक्टफुल के टाइटल से नवाजे गए। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी इस पाठशाला को छोड़ कर नई मंजिल की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि वे अपने जीवन में अच्छा नाम कमाए, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। स्कूल के प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अशोक मेहता, सुनील मेहता, कविता ठाकुर, ममता कायथ, गोविंद शाक्या, संजय नेगी, विजय पाल, नरेश, दीपक, नरेश ठाकुर, शशि नेगी, अमन, ममता सोनी, जोगिंदर डोरटा, भरत बदरेल, बंदना ठाकुर, रमेश, गोवर्धन, शावनू राम ,शिव दासी, कांता देवी और मेनका शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।