फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: पेंशनर दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर ने पेंशनर दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। खंड अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर बीआर नेगी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मंच का संचालन महासचिव अमोलक राम ने किया। कार्यक्रम में एचआरटीसी, पूर्व सैनिक संघ रामपुर, पुलिस विभाग, बिजली और रामपुर शहर के पेंशनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह कायथ, ओपी ठाकुर, गोपाल शर्मा, चूड़ा राम, सेवा राम, शर्मा, गोपू राम, ज्ञान चंद, प्रताप वर्मा, सरिता ठाकुर, राजेंद्र और मस्त राम को नवाजा गया। इसके अलावा 80 साल से अधिक आयु के पेंशनर केशव वर्मा, बहादुर सिंह, श्याम दास, कर्मदास सहित अन्य पेंशनरों को मुख्य अतिथि ने टोपी और मफलर से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने देश सेवा की भावना से हमेशा काम करने का संकल्प लिया। शक्ति देवी, विनोद नेगी, ज्ञान गुलेरिया, ज्ञान भलैई ने पेंशन दिवस पर अपने विचार साझा किए। एचआरटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष वीएस कायथ ने कहा कि पेंशनरों को पेंशन एक तारीख को मिलनी चाहिए। ओवरटाइम की राशि कई साल से सरकार नहीं दे रही है। पेंशनरों ने कार्यक्रम में कहा कि यदि सरकार पेंशनर दिवस पर कोई बड़ी घोषणा नहीं करती है तो उन्हें पेंशनरों के रोष का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम में 14 जोन से आए सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया। इस अवसर पर पेंशनरों संघों के पदाधिकारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति का गठन करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें