फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: चौधरी अड्डे में विद्यार्थियों की मांगों को लेकर गरजी एबीवीपी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इकाई ने रामपुर के चौधरी अड्डे में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं प्रदर्शन के माध्यम से चेताया कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही छात्र विरोधी नीतियों को प्रदेश में लागू किया है। वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से 2013 में विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को पूर्ण रूप से प्रदेश भर में बंद कर दिया गया। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही राजनीतिक देश के कारण बहुत से शैक्षणिक संस्थाओं को बंद किया है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, खेलो भारत गतिविधि जिला संयोजक आदित्य और रामपुर इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें