आम आदमी पार्टी की बैठक जिला शिमला पर्यवेक्षक मंजीत नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। जिला शिमला पर्यवेक्षक मंजीत नेगी ने विधानसभा रामपुर के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा की और सुझाव भी लिए। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण और महत्व पर रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव प्राप्त हुए। बैठक में रामपुर विधानसभा के समन्वयक डॉ. राजेश चानना और प्रेम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।