राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाईक की देखरेख में प्लॉटों का आवंटन किया गया। प्लॉट आवंटन के लिए भारी संख्या में व्यापारी और कारोबारी पहुंचे। रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से लेकर 2 नवंबर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है।