फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर के पदम स्कूल में बैग फ्री डे पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 12:18 PM IST

पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर में शुक्रवार को बैग फ्री डे के अवसर पर 'हुनरबाज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा" से हुई, जिससे पूरा विद्यालय भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। 'हुनरबाज' कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग की एकल गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य और रैंप वॉक जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें