फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक अनुराध राणा ने लोसर-काजा-ग्राम्फू सड़क बहाली कार्य में ढिलाई पर जताई नाराजगी

लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शनिवार को लोसर–काजा–ग्रामफू सड़क के बहाली कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों और संबंधित कंपनी प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई दी, तो प्रदर्शन किया जाएगा। कंपनी के चंडीगढ़ कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कल तक उनकी दो मशीनें साइट पर पहुंच जाएंगी और परसों से कार्य को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान गर्ग एंड संस कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें