फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: फाग मेले में आए व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत, एनडीआरएफ जवानों ने ढूंढा शव

फाग मेले में देवता के साथ आए एक व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति घर वापस जाते समय दोस्तों के साथ भद्राश की मछाड़ा खड्ड में नहाने उतरा था। इसी दौरान डूब गया। एनडीआरएफ के गोताखारों ने व्यक्ति का शव निकाल लिया है। जानकारी अभिषेक रॉयल(34) पुत्र जगदीश रॉयल निवासी जरोल उप तहसील कोटगढ़ जिला शिमला फाग मेले में अपने देवता के साथ आया था। शुक्रवार को वह कुछ साथियों के साथ घर लौट गया। रास्ते में अपने पांच अन्य दोस्तों के भद्राश की मछाड़ा खड्ड में नहाने उतर गया। इसी बीच वह खड्ड में डूब गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ से मदद मांगी गई। इसके बाद एनडीआरएफ के गोताखोर मौके पर पहुंचे और खड्ड में तलाश शुरू की। शाम को व्यक्ति का शव मिल गया। रामपुर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें