फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: रिकांगपिओ में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को किया गया याद

अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 03:31 PM IST

किन्नौर पुलिस की ओर से पुलिस लाइन रिकांगपिओ में सोमवार को शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने की। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन वीर पुलिस जवानों की अमर शहादत को स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने शहीद हुए 186 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीदों के नाम पढ़ कर उन्हें याद किया। उसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे शहीद पुलिस जवानों की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। उनकी शहादत देश की सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का हर सदस्य समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें