किन्नौर जिले के जेएसडब्ल्यू कंपनी शोल्टू मैदान में शनिवार को होमगार्ड प्रथम बटालियन रिकांगपिओ और अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा, बचाव एवं राहत और प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गया। यह कार्यक्रम जेएसडब्यू सुरक्षा विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मॉकड्रिल के बाद आपदा के दौरान आग से बचाव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटना की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमांडेंट हिमाचल होमगार्ड सुरेश कुमार चौहान, नायब तहसीलदार चैन राम, एसएचओ टापरी टीएस ठाकुर, अग्निशमन अधिकारी मनसा राम, महाप्रबंधक ओएंडएम प्रमुख अजय नाथ , महाप्रंधक ट्रांसमिशन लाइन पीके झा, एचओडी मैकेनिकल करण देव, मुख्य अभियंता मैकेनिकल रखरखाव महेश नेगी और परियोजना सुरक्षा प्रमुख एवं बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता मौजूद रहे।