जिला किन्नौर के निगुलसरी के समीप एनएच-5 करीब सात दिनों से बंद था। शनिवार दोपहर एनएच को बहाल कर दिया गया है। हाईवे बहाल होने से शिमला- किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। निगुलसरी के समीप एनएच सात दिनों से भूस्खलन के चलते बंद था।