फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का किया शुभारंभ, लोक कलाकारों ने बांधा समां

Krishan Singh Updated Tue, 11 Nov 2025 02:02 PM IST

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सबसे पहले दिल्ली में हुई धमाके पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने लोगों और व्यापारियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला। मेले में लोक कलाकारों की ओर से दी गई प्रस्तुति की तारीफ की। राज्यपाल ने चिट्टे नशा के प्रचलन पर चिंता जताई । उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें इस नशे को युवाओं तक पहुंचा रही हैं। इसका सभी पुरजोर विरोध करना चाहिए। पुलिस प्रशासन भी सख्त कार्रवाई कर रहा है। जनप्रतिनिधि भी इसके विरोध में उतर रहे हैं। आम लोग भी इस अभियान में आगे आए। प्रशासन का सहयोग करें। तभी इस नशे को समाप्त किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा हम सब आज पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। राज्यपाल के संबोधन से पहले सिरमौर, मंडी, किन्नौर के कलाकारों ने नाटी पेश की। मेले के शुभारंभ के बाद राज्यपाल ने किन्नौर मार्केट और सरकारी विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस मौके उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें