फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हुई अभिभावक-शिक्षक संघ की आम सभा

राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी द्वारा आम सभा का आयोजन सभागार में किया गया। इस सभा के दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया तथा संघ की कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहर सिंह,सचिव डॉ. प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव देविका सोनी व अन्य कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। इसी के साथ साथ महाविद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षकों के साथ भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। मंच संचालक का कार्यभार प्रो. प्रताप ठाकुर ने संभाला। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि गत वर्षों में इस महाविद्यालय में महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न हुए हैं तथा कई छात्र-छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के लिए समय निकालें व उनसे खुलकर बातचीत करने की कोशिश करें ताकि वे अपनी गलतियों को बताने में भी असहज महसूस न करें। इसके बाद शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए आम सभा आयोजित करने के उद्देश्य के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसा तंत्र तैयार करना चाहते हैं, जिसमें विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें