फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर अस्पताल में वितरित किए फल

रिकांगपिओ में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती पर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और बीमार लोगों को फाउंडेशन ने फल और जूस वितरित किए। रिकांगपिओ बस अड्डे सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मिष्ठान और हलवा बांटा गया। दिव्यांगों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए फाउंडेशन ने प्रदेश स्तर पर व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित फाउंडेशन सदस्य शेर सिंह नेगी ने कहा कि फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यकर्ताओं ने भविष्य में जिला स्तर के साथ ब्लॉक स्तर पर भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें