रामपुर में 15 मार्च से जिला स्तरीय फाग मेला शुरू होगा। रामपुर और कुल्लू जिले के 23 देवी-देवता मेले में भाग लेंगे । देवताओं की नजराना राशि में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 10 प्रतिशत दुकानों का किराया बढ़ेगा। नगर परिषद रामपुर ने मेले के आयोजन को लेकर बैठक में निर्देश दिए।