किन्नौर जिले में इन दिनों बागवानी विभाग ने बागवानों को विभिन्न किस्मों के पौधों का वितरण करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र शारबो में बुधवार को सेब,नाशपाती और अंगूर के पौधों का वितरण किया गया। विभाग की ओर से पहले आओ पहले पाओ के तहत पौधों का वितरण किया जा रहा है। विभाग ने सेब के पौधो की कीमत 250 रुपये से लेकर 100 रुपये तक रखी है।