फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिल्कफेड का चेयरमैन नियुक्त होने पर बुद्धि सिंह ठाकुर उनके गृह क्षेत्र बागीपुल में भव्य स्वागत

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (मिल्कफेड) का चेयरमैन नियुक्त किए गए बुद्धि सिंह ठाकुर का उनके गृह क्षेत्र बागीपुल में भव्य स्वागत किया गया। कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड के बागीपुल के रहने वाले बुद्धि सिंह ठाकुर ने 45 वर्षों तक कांग्रेस संगठन की सेवा की है। बुद्धि सिंह ठाकुर ने लगभग 17 वर्षों तक कुल्लू कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है और जिला परिषद अध्यक्ष का पद भी संभाला है। वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति की खबर आउटर सिराज और कुल्लू रियासत में बड़ी खबर बनी। बागीपुल में आयोजित प्रीति भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बुद्धि सिंह ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। मिल्कफेड के विस्तार की योजना बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 11,500 दुग्ध सोसायटियां हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिमाचल की सभी 3,600 पंचायतों में दुग्ध सोसायटियां स्थापित की जाएंगी। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और घर-घर में आय का साधन विकसित होगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें