फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश प्रेम और एकता का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को रामपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश प्रेम और एकता का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लिया। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए और रामपुर शहर का माहौल देश भक्तिमय बना दिया। तिरंगा यात्रा के बाद अब भाजपा मंडल रामपुर की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर रामपुर भाजपा की ओर से बुधवार को रामपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा मिनी सचिवालय परिसर से शुरू होकर नेशनल हाईवे 5 पुराना बस अड्डा होते हुए मुख्य बाजार और यहां से मिनी सचिवालय तक निकाली गई। मिनी सचिवालय में भाजपा महामंत्री राम मूर्ति, जिला भाजपा प्रवक्ता अनिल चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों में देशभक्ति जगाने, राष्ट्रीय एकता मजबूत करने और भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति और एकता, नागरिकों और युवाओं के मन में देश प्रेम व एकता की भावना को मजबूत करना, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना और वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना रहा। साथ ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को भी याद किया गया। इससे पूर्व भाजपा ने बैठक कर संगठनात्मक कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा भी की। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चेतन पाकला, केडी कश्मीरी, केवल राम बुशैहरी, दिनेश खमराल, पार्षद नीतिका गुप्ता, तिलक राज, बलवीर मेहता, राजेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें