फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति, मरीजों को राहत

किन्नौर जिला के एकमात्र क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पिछले छह महीने से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।  महिला मरीजों को इलाज के लिए जिला से बाहर जाना पड़ता था। क्षेत्रीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। डॉक्टर के आने से अब महिला मरीजों को अस्पताल में ही इलाज मिल सकेगा।  इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। स्थानीय निवासी कीर्ति, कौशल्या, लता देवी, सोनिया ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के नियुक्ति पर प्रशाशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पिछले छह महीने से पद खाली होने से लोगो को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था तथा अब स्वीटी जैन ने पदभार संभाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें