फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टीबी के उन्मूलन के लिए नागरिक अस्पताल काजा से 100 दिनों का अभियान शुरू

टीबी के उन्मूलन के लिए नागरिक अस्पताल काजा से 100 दिनों के अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोना देवी जिला परिषद सदस्य स्पिति व बीडीसी उपाध्यक्ष काजा तकपा तनयुत और विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति राहुल जैन की ओर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने स्पीति घाटी की जनता से अपील किया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के आशा वर्कर तथा स्वास्थ्य कार्यकताओं का भरपूर सहयोग करें ताकि जल्द से जल्द काजा उपमंडल से टीबी का उन्मूलन हो सके। इस मौके पर कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. तन्जिन नोरबू ने उपस्थित जनता को 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने टीबी रोगियों की खोज, मृत्यु दर में कमी और टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए किए जाने वाले विभिन्न उपायों, सावधानियों एवं जांच के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें