मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद किन्नौर जिले में सेब की करोड़ों की फसल पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। जिले में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। हिमपात होने से जिले के बागवानों की धुकधुकी बढ़ गई है और नकदी फसलें प्रभावित होने का डर सताने लगा है।