फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रेड डील के विरोध में युकां का प्रदर्शन सातवें दिन भी रहा जारी

एपस्टीन फाइल्स में कथित तौर पर पीएम मोदी के नाम के दावों को लेकर देश का प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कई आरोपों के साथ लगातार भाजपा पर दबाव बना रहा है। मंडी में पिछले 7 दिनों से यूथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान युवा कांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी भी की जा रही है। प्रदर्शन के सातवें दिन सेरी चानणी में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा और प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए शेष नारायण ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ देश के किसानों का सौदा किया है। जबकि पीएम को यह ज्ञात होना चाहिए कि वे देश के माई-बाप नहीं बल्कि एक किरायेदार हैं। आज पीएम मोदी देश भी लोगों की हकों की आवाज को बुलंद करने में नाकाम साबित हुए हैं। वहीं इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसान पूरी तरह मौसम और प्रकृति पर निर्भर हैं। ऐसे में विदेशी सेब और अन्य कृषि उत्पादों के आयात शुल्क को घटाना देश के किसानों के हितों के साथ सीधा कुठाराघात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें