फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाई विजयदशमी, निकालीं मनमोहक झांकियां

जिलेभर में विजयदशमी का पावन त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। मंडी शहर, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में नगर निगम व स्थानीय नगर निकायों की ओर से निकाली गई मनमोहक झांकियों को निहारने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। झांकियों में भगवान राम, लक्ष्मण, रावण तथा वानर व राक्षसी सेना का वेश में कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और हास्य-व्यंग्य से लोगों का मनोरंजन किया। मंडी शहर में नगर निगम ने स्थानीय रामलीला कलाकारों के सहयोग से विशेष झांकी निकाली गई, जिसमें रावण अपने पारंपरिक अंदाज में संवाद बोलते नजर आया। शाम पौने छह बजे राज देवता माधोराय की भव्य पालकी की अगुवाई में झांकी छोटा पड्डल मैदान पहुंची, जहां रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों और लंका का दहन किया। महापौर सुमन ठाकुर ने सभी को विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सदाचार के मूल्यों को समाज में बनाए रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें