फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 17वीं जिलास्तरीय महिला प्रशिक्षुओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता की समूह गान स्पर्धा में चंबा आईटीआई प्रथम, लचोड़ी द्वितीय और भरमौर तृतीय स्थान पर रही। स्किट प्रतियोगिता में चंबा पहले, लचोड़ी दूसरे और गरनोटा तीसरे स्थान पर रही। समूह गान में चंबा, लचोड़ी और चंबा महिला आईटीआई क्रमशः पहले, दूसरे ओर तीसरे स्थान पर रही। सोलो सांग में चंबा प्रथम, भरमौर द्वितीय और लचोड़ी तृतीय स्थान पर रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट समन्वयक दिनेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा, गरनोटा, लचोड़ी, कोटी, भरमौर और गरनोटा की 100 के करीब महिला प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय 17वीं जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन आईटीआई कोटी में विधिवत रूप से हुआ। बताया कि जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न आईटीआई की 100 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें