फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मशीनरी से लदा ट्राला जोगनी माता मंदिर के पास फंसा, मंडी-कुल्लू हाईवे पर घंटों जाम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मशीनरी से लदा एक भारी ट्राला जोगनी माता मंदिर के समीप मोड़ पर फंस गया। ट्राला सड़क पर अटकने से राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण एक ओर वाहनों की लाइन पंडोह बाजार तक पहुंच गई, जबकि दूसरी ओर जालोगी तक लंबा जाम लग गया। पर्यटक, स्थानीय लोग और अन्य यात्री घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। ट्राले का आकार बड़ा होने और उस पर भारी मशीनरी लदी होने के कारण उसे तुरंत हटाना संभव नहीं हो पाया। इसके लिए हाइड्रा मशीन मंगवानी पड़ी। करीब दो घंटे बाद हाइड्रा मशीन मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में ट्राले को हटाने का कार्य शुरू किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम यातायात बहाल करने के लिए लगातार प्रयास करती रही। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। ट्राले को हटाकर यातायात जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें