फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: हिमाचल किसान यूनियन मांगों को लेकर डीसी को साैंपा ज्ञापन

मंडी जिला की बल्ह घाटी में जमीनों की पैमाइश न होने से किसानों ने नाराजगी जताते हुए जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। हिमाचल किसान यूनियन के बैनर तले बल्ह के डडौर वार्ड के किसानों ने जिलाधीश को यह ज्ञापन सौंपा है। इन किसानों का कहना है कि उनके वार्ड में राजस्व विभाग की पैमाइश का लट्ठा फट चुका है, जिस उनकी जमीनों की निशानदेही नहीं हो रही है। मुहाल की जमीन का लट्ठा करीब 10 साल पहले फटना शुरू हो गया था और अब उसकी हालत और भी दयनीय हो गई है की इसमें लिखे शब्द पढ़े तक नहीं जाते हैं । हिमाचल किसान यूनियन के उपाध्यक्ष देवी रूप सैनी और वार्ड पूर्व पार्षद आलमू राम ने बताया कि जब वे अपनी जमीनों की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी ओर से पैमाइश लट्ठा फटा होने की बातें कही जाती हैं। किसानों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने राजस्व विभाग को जल्द से जल्द नया पैमाइश लट्ठा देने की फरियाद लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें