फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पवित्रता और पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, छोटी मच्छयाल में सड़क पर उतरीं महिलाएं

Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 06:04 PM IST

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सैंथल मच्छयाल के (छोटी मच्छयाल) में पर्यटकों की मनमानी और गंदगी फैलाने से नाराज स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार हो रहे हुड़दंग से तंग आकर छोटी मच्छयाल महिला मंडल ने सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। महिला मंडल की सदस्य रीतिका राठौड़, संतोष कुमारी, सुनीता, समीरा, शालू, मीनू और पम्मी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक इस पवित्र स्थल की गरिमा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यटक यहां खुलेआम शराब पीते हैं, कपड़े और प्लास्टिक का कचरा फैलाते हैं। ग्रामीणों में सबसे ज्यादा रोष इस बात पर है कि पूजा स्थल के पास पर्यटकों की ओर से पवित्र मछलियों के अंडे खिलाए जा रहे हैं। जब स्थानीय लोग उन्हें रोकते हैं तो वे अभद्रता और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति भी प्रभावित हो रही है। चेतावनी और अपीलों का असर न होने पर अब ग्रामीणों ने सख्त कदम उठाया है। महिलाओं ने सड़क मार्ग पर पहरा देना शुरू कर दिया है और हुड़दंगी पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने स्पष्ट किया है कि मच्छयाल की धार्मिक पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें