फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी-कुल्लू हाईवे पर तेल के टैंकर पर गिरे पत्थर, रातभर फंसे रहे यात्री

Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 11:12 AM IST

भारी बारिश के चलते मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) बीती रात 8:00 बजे से पूरी तरह से बंद हो गया। 9 मील के पास कैंची मोड़ और दवाड़ा फ्लाईओवर के आसपास बड़ी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दवाड़ा फ्लाईओवर के पास खड़े एक तेल के टैंकर पर पत्थर गिरने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को पूरी रात अपनी गाड़ियों में ही बितानी पड़ी। प्रशासन की ओर से राहत कार्य सुबह शुरू किया गया। सुबह 8:00 बजे तक मंडी से पंडोह तक का मार्ग आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, पंडोह से कुल्लू तक के मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में अभी समय लग सकता है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें